- Hindi News
- गावों में पहुंच रहा स्वच्छता जागरूकता रथ
गावों में पहुंच रहा स्वच्छता जागरूकता रथ
गावों में पहुंच रहा स्वच्छता जागरूकता रथ
ओसियां | राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत जोधपुर से रवाना हुआ रथ रविवार को बाप लोहावट भीकमकोर होते हुए ओसियां पंचायत समिति पहुंचा। जहां पर विकास अधिकारी एवं अन्य ग्रामीणों ने स्वागत किया। रथ के साथ आये सदस्यों ने स्वच्छता का संदेश दिया। जिला संदर्भ एवं संसाधन व्यक्ति भंवरलाल अमृतलाल ने ग्रामीणों को शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण करने की बात कही। इस मौके पर विकास अधिकारी पारसमल सोनी, तहसीलदार निरज मिश्र, ब्लाॅक समन्वयक कमलकिशोर शर्मा, पटवारी नथाराम, आरआई खंगरराम दाउलाल भूपेंद्र लीलावत, चचंलकुमार राजपुरोहित, हनुमानदास सोनी, पुखराज पारीक ग्राम सेवक रतनाराम एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
भोपालगढ़| राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत भोपालगढ़ पंचायत समिति से रवाना हुआ रथ ग्रामीण इलाकों के गांवों में जा रहा है। रथ के गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों को इस अभियान की जानकारी दी जा रही है। रथ प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि गांवों में जा-जाकर ग्रामीण बालक-बालिकाओं को शौच के बाद साबुन से हाथ धोने,शौचालय का ही उपयोग करने,शरीर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने आदि बातों की जानकारी दी जा रही है। रथ यात्रा की मॉनिटरिंग विकास अधिकारी प्रदीप मायला द्बारा की जा रही है।