पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएफआई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 24 से

एसएफआई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 24 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन इस बार जोधपुर में होगा। 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित इस सम्मेलन में भाग लेने राज्यसभा सदस्य डॉ.सीताराम येचुरी जोधपुर आएंगे। यह जानकारी राज्य कमेटी सदस्य किशन खुड़िवाल ने रविवार को पत्रकार वार्ता में दी। खुड़िवाल ने बताया कि सम्मेलन की शुरूआत विशाल छात्र रैली से होगा, जो जेएनवीयू के केंद्रीय कार्यालय से रवाना होगी। रैली को राज्यसभा सांसद डॉ. येचुरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यहां राज्यसभा सांसद एसएफआई के राष्ट्रीय महासचिव ऋतोव्रत बनर्जी किसान नेता अमराराम भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीयफार्मेसी सप्ताह आज से

लाचूमेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के फार्मेसी विंग में सोमवार से राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह मनाया जाएगा। कार्यक्रम फार्माटेक: फार्मेसी परिषद द्वारा राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन तथा एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस वर्ष सप्ताह की थीम \\\"रेस्पॉन्सिबल यूज ऑफ मेडिसिन: रोल ऑफ फार्मासिस्ट\\\' रहेगी। फार्मेसी विंग के निदेशक प्रो. डॉ. बीपी नागौरी ने बताया कि इस मौके पर कई कार्यक्रम होंगे।