जोधपुर. राज्यसरकार की प्रथम वर्षगांठ पर सोमवार को सूचना केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में ‘नई दिशा नया राजस्थान, आओ साथ चले' विकास की तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। सुबह 10:30 बजे जोधपुर के प्रभारी तथा उद्योग एवं युवा मामलात खेल मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें राजस्थान की योजनाओं, जनकल्याण के लिए गए निर्णयों उपलब्धियों को छायाचित्रों एवं चार्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा जोधपुर जिले में विकास से संबंधित भी रंगीन फोटो पोस्टरों का प्रदर्शन होगा।
15 बड़े बोर्डों पर करीब सवा सौ चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री खींवसर सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जोधपुर जिला दर्शन-2014 की पुस्तिका का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद खींवसर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।