पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अशोक उद्यान को पीपीपी मॉडल पर करेंगे विकसित: आनंद कुमार

अशोक उद्यान को पीपीपी मॉडल पर करेंगे विकसित: आनंद कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंगबोर्ड के कमिश्नर आनंद कुमार ने कहा कि अशोक उद्यान को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की तैयारी चल रही है। जिला स्तर पर बनी मॉनिटरिंग कमेटी में इस पर विचार कर रही हैं। इसके बाद राज्य सरकार पीपीपी प्रोजेक्ट के लिए सहमति देगी। एक दिवसीय दौरे पर रविवार को जोधपुर आए कमिश्नर ने बोर्ड के अधिकारियों के साथ अशोक उद्यान, उद्यान अपार्टमेंट विवेक विहार के चल रहे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों प्रोजेक्ट पर विस्तृत चर्चा कर निर्माण कार्य में अच्छी गुणवत्ता रखने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यान अपार्टमेंट के प्रोजेक्ट के कार्य में गति लाकर आवंटियों को जल्द पजेशन देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मारवाड़ अपार्टमेंट के प्रोजेक्ट की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। कुड़ी हाउसिंग बोर्ड से जुड़े विवेक विहार योजना के चले रहे प्रोजेक्ट का अवलोकन भी किया। उन्होंने अशोक उद्यान में सफाई रोशनी व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।