पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसिड अटैक से वृद्ध जख्मी, लाठी के हमले से पुत्र भी घायल

एसिड अटैक से वृद्ध जख्मी, लाठी के हमले से पुत्र भी घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदी. दो दुकानदारों के बीच हुए झगड़े में एक वृद्ध एसिड अटैक के कारण बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया है। झगड़े में उसका पुत्र भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नदीपार निवासी मुकेश कुमार पुत्र नटवरलाल दर्जी ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब दो बजे उसका अंकल भैरूलाल मुख्य बाजार स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे कि तभी पड़ौस का दुकानदार प्रसन्न लूंकड़ दुकान में घुस आया और अंकल पर बोतल से तेजाब डाल दिया जिससे उनका चेहरा, आंखें और हाथ पैर जल गए। अंकल का लड़का जयप्रकाश जब छुड़ाने आया तो उसके सिर पर लाठी से जाेरदार प्रहार किया जिससे वह घायल होकर वहीं जमीन पर गिर गया।
घायलावस्था में दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टर रविंद्र परमार और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार कर जोधपुर रैफर किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी प्रसन्न लूंकड़ ने भी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। उसके अनुसार दोपहर में जब वह अपनी दुकान पर बैठा था तब भैरूलाल, जयप्रकाश और राजू दर्जी ने उससे मारपीट की और तेजाब डाला। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि आरोपी प्रसन्न लूंकड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। झगड़े का कारण एक दूसरे द्वारा जादू टोना करवाया जाना बताया जा रहा है।