पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बबूल की झाडिय़ों में बिखरे पड़े आधार कार्ड के फार्म साथ ग्रामीणों के डॉक्यूमेंट

बबूल की झाडिय़ों में बिखरे पड़े आधार कार्ड के फार्म साथ ग्रामीणों के डॉक्यूमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके नया पुलिस थाना के सामने बनी दुकानों के पीछे झाडिय़ों में कट्टे भर कर रखे हुए संपूर्ण जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से आधार कार्ड बनाने के लिए लाए गए कागजात, आधार कार्ड पंजीयन की रसीदें,नए पंजीयन के फार्मों के ढेर मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही वहां ग्रामीण पहुंच गए एवं अपने अपने कागजात ढूंढने लगे। लगभग दो दो घंटे बाद में तहसीलदार बालेसर के निर्देश पर बचे कागजातों को कट्टों में भरकर तहसील कार्यालय में रखवाया गया।

रविवार को बालेसर कस्बे के नेशनल हाई-वे पर नया पुलिस थाना के सामने दुकानों के पीछे तीन चार कट्टे कागजों से भरे हुए पड़े थे। एक व्यक्ति ने कागजों से भरे हुए कट्टे देखे तो वह और लोगो को बुलाया। एवं उन कट्टों को बाहर लाकर खाली किया तो उसमें से मार्च 2013 में पंजीयन किये गये आधार कार्ड पंजीयन की रसीदें, उनके पीछे आधार कार्ड बनाने में काम में आने वाले कागजात जिसमें परिचय पत्र, मूल निवास, लाइसेंस, जाती प्रमाण पत्र स्कूल की मार्कशीट, टीसी सहित कई प्रकार के कागजात, कुछ फार्मों पर आवेदकों की ओरिजनल फोटो एवं एक कट्टे में नए आवेदन पत्रों का ढेर मिला। यह आवेदन पत्र देचू, बाप, बालेसर, शेरगढ़, जोधपुर सिटी सहित कई पंचायत समितियों के थे। लोगो ने उनको जमीन पर खाली कर दिया। इस प्रकार के कागजातों की खबर जैसे जैसे कस्बे में लगी।

लोगो का हुजूम वहा पर आना शुरू हो गया। एवं पैरों तले कागजों को रौंदते हुए अपने अपने कागजात ढूंढने लगे और युवक कागज ले जाने लगें। इसके बाद समाजसेवी भंवरलाल प्रजापत एवं मागूं खां, राजुराम सुथार ने इसकी सूचना बालेसर तहसीलदार श्याम सुंदरसिंह चंदावत एवं पुलिस थाने में दी। इस पर तहसीलदार बालेसर ने हल्का पटवारी नारायणसिंह को मौके पर भेजकर उक्त कागजों के उपर से लोगो को हटाकर उनको कट्टों में भरवाकर तहसील कार्यालय में लेकर आये। तहसीलदार ने बताया की जांच करवाई जाएगी जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

बालेसर के पुलिस थाने के सामने बिखरे पङे आधार कार्ड।