पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलें में पच्चीस नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे

जिलें में पच्चीस नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पच्चीस नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्टूबर से एक माह के लिए विद्यालयों आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए डी-वार्मिंग कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। अपर जिला कलेक्टर द्वितीय मानाराम पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई।

यहां बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र: फलौदीपंचायत समिति में कालीराणा नगर, बिलाड़ा में पाबूनगर, बाप में शिवानाडी, भड़ला, कानासरिया नूरे की बुर्ज, ओसियां में हरिओम नगर, बापू नगर कड़वासर, मंडोर में नांदडा खुर्द, डेडीया नाडा, बासनी सेफा, शिवसारण की ढाणी, रोहिला खुर्द, सोलह मील फांटा, केसरगढ, खिरजां तिबना, उत्तमसिंह नगर, दलपत नगर, खेतसिंह नगर, हेमसिंह नगर, वीरमपुर, प्रेमसर हिंकुडी में उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे। बैठक में जिला नोडल अधिकारी डॉ. बीएल स्वर्णकार, आरसीएचओ डॉ. एचआर गोयल, समस्त ब्लॅाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।