- Hindi News
- किसानों को दी खेत तलाई अनुदान की जानकारी
किसानों को दी खेत तलाई अनुदान की जानकारी
अासोप. कस्बेमे खेत तलाई अनुदान की जानकरी देते हुए कृषि अधिकारी
भास्कर न्यूज | आसोप
कस्बेमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2014-15 के अंतर्गत फॉर्म पौंड खेत तलाई निर्माण कि उपयोगिता एवं देय अनुदान कि जानकारी कृषि विभाग ने किसानों को दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि वर्षा जलसंरक्षण के दृष्टिकोण से कृषकों के लिए फॉर्म पौंड खेत तलाई निर्माण कार्य महत्वपूर्ण एवं उपयोगी योजना है। वर्षा जल को फसल जीवन रक्षक सिंचाई के लिए संरक्षित करने के लिए फॉर्म पौंड खेत तलाई योजना कारगर सिद्घ हो सकती है फॉर्म पौंड का निर्माण कृषकों के द्वारा निजी खातेदारी भूमि पर करवाया जाकर संरक्षित वर्षा जल को फसलों में जीवन रक्षक सिचाई के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इससे वर्षा का जल संरक्षित होगा तथा खेत मे पानी बहकर व्यर्थ नहीं जाएगा। फॅार्म पौंड निर्माण से भूमि का जल स्तर बढ़ेगा तथा पर्यावरण में भी सुधार होगा। फसल उत्पादन वृद्वि के लिए खेत तलाई का निर्माण अवश्य करवाया जाए ताकि वर्षा का जल अपने खेत में ही संरक्षित हो उसका लाभ भी प्राप्त हो।
^फॉर्मपौंड का सामान्यतः आकार मीटर मे लंबाई चौड़ाई बीस इंटू बीस इंटू तीन रख जा सकता है, लेकिन न्यूनतम आयतन 1200 घन मीटर से कम नहीं है बारनी फसल में वर्षा की अनियकिता से संचय जल से फसल की क्रांतिक अवस्था पर सिंचाई कर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
बीके दिवेद्धी, सहायकनिदेशक कृषि जोधपुर जिला परिषद