पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब मशीन से ली जाएगी रेलकर्मियों की हाजिरी

अब मशीन से ली जाएगी रेलकर्मियों की हाजिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर.जोधपुर | रेलवेमें अब बायोमैट्रिक्स सिस्टम से कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कर्मचारियों को इससे जोड़ा जाएगा। जो कर्मचारी तय समय के बाद ऑफिस आएंगे, उनकी आधे दिन की छुट्टी काट ली जाएगी। ऑफिस से जल्दी जाने वाले कर्मचारियों के साथ भी यही होगा। दरअसल, रेलवे बोर्ड में बायोमैट्रिक्स सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ तय किया गया था कि जोन मंडल मुख्यालय के साथ सभी प्रोडक्शन यूनिट में 26 जनवरी से यह सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। ऐसा हुआ नहीं। अब जोधपुर में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को इससे जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में 60 मशीनें लगाई जाएंगी जो कंप्यूटर से जुड़ी होंगी। बाद में 18 मशीनें और लगाई जाएंगी। सभी विभागाध्यक्ष इस सिस्टम से जुड़े रहकर कर्मचारियों के ड्यूटी पर आने और जाने के समय पर निगरानी रख सकेंगे। जो कर्मचारी देरी से आएंगे और जो कर्मचारी तय समय से पहले ऑफिस से निकलेंगे उनकी छुट्टी कटेगी।