पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएम के 10 आतंकियों के खिलाफ पेश होगी 94 पेज की चार्जशीट

आईएम के 10 आतंकियों के खिलाफ पेश होगी 94 पेज की चार्जशीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. जोधपुर को आतंक का लाॅन्चिंग पैड बनाने का मंसूबा पालने वाले आईएम के दस आतंकियों के खिलाफ गुरुवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी। एटीएस जयपुर की टीम एएसपी प्रभाकर के नेतृत्व में जोधपुर पहुंच चुकी है और 96 पेज की चार्जशीट तैयार कर ली है। चार्जशीट में आईएम के पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए जोधपुर के 7 और पाली, सीकर बिहार के एक-एक आतंकी की भूमिका बताई गई है।
प्रतापनगर थाने में इस वर्ष मार्च में दर्ज हुए इस मुकदमे में हालांकि 12 आरोपी बनाए गए हैं, लेकिन आईएम के सरगना तहसीन अख्तर उर्फ मोनू और पाकिस्तानी जिया उर रहमान उर्फ वकास के खिलाफ चार्जशीट बाद में पेश की जाएगी। इंटेरोगेशन में इन आतंकियों ने जोधपुर में विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाने की साजिश की बात कबूली थी और ये बम बनाते पकड़े गए थे।

दस आतंकी फिलहाल जयपुर जेल में

बरकतनिवासी जोधपुर, साकिब निवासी जोधपुर, अशरफ निवासी जोधपुर जहीर हक निवासी जोधपुर, मोहम्मद जावेद निवासी जोधपुर, मशरफ इकबाल निवासी जोधपुर, आबिद अंसारी निवासी जोधपुर, मोहम्मद वकार अजहर निवासी पाली, मोहम्मद मारूफ निवासी सीकर, मोहम्मद अमार निवासी बिहार।

दोमाह बाद मिली चार्जशीट की अनुमति

मार्चके अंतिम सप्ताह में हुई कार्रवाई के बाद एटीएस को 90 दिन में चार्जशीट पेश करनी थी। एटीएस ने अदालत से चार्जशीट की तारीख 19 सितंबर तक बढ़वाई। आतंकियों के खिलाफ सबूत एकत्र कर चार्जशीट की अनुमति का प्रोसेस शुरू किया। कलेक्टर अभियोजन कमेटी से यह फाइल गृह विभाग के पास पहुंची। करीब दो माह बाद पिछले सोमवार को राज्य सरकार ने सभी आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करने की अनुमति दे दी।

दिल्ली ने राजस्थान को नहीं सौंपे दो आतंकी

इसीमुकदमे में पाकिस्तानी आतंकी जिया उर रहमान उर्फ वकास और तहसीन अख्तर उर्फ मोनू से राजस्थान एटीएस को पूछताछ करनी है। ये दोनों दिल्ली की जेल में है। वकास जोधपुर में रह चुका था। हालांकि एटीएस इन दोनों से पूछताछ करने के लिए कोर्ट से वारंट जारी करवा चुकी है, लेकिन एनआईए की जांच के चलते उन्हें अभी राजस्थान के हवाले नहीं किया है।