पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठवीं के लिए अलग से बोर्ड पर आज हो सकता है निर्णय

आठवीं के लिए अलग से बोर्ड पर आज हो सकता है निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. राज्य सरकार द्वारा दसवीं और बारहवीं की तर्ज पर अब आठवीं परीक्षा के लिए भी अलग से बोर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। यह बोर्ड शिक्षा विभाग प्रारंभिक के अधीन संचालित होगा। इस संबंध में गुरुवार को जयपुर में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर होने वाली बैठक में निर्णय की उम्मीद है। राज्य सरकार द्वारा आठवीं बोर्ड परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से करवाने पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार को इसके लिए अलग से अनुभाग गठित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें यह काम पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं को देने की अनुशंषा की गई थी। चूंकि राज्य में डाइट का संचालन पंजीयक के माध्यम से होता है, इसलिए यह कार्य डाइट द्वारा भी किया जा सकता है।
पूर्व में भी आठवीं बोर्ड परीक्षा डाइट से आयोजित होती थी। शासन सचिव नरेशपाल गंगवार गुरुवार को इस संबंध में होने वाली बैठक चर्चा करेंगे। बैठक में यह परीक्षा सत्र 2015-16 में नए अनुभाग से करवाने पर भी विचार-विमर्श होगा। गौरतलब है कि पांच वर्ष पूर्व डाइट के माध्यम से आठवीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित होती थी। इसमें नियमित स्वयंपाठी दोनों ही तरह के विद्यार्थी भाग लेते थे। अब आरटीई एक्ट लागू होने से सभी बच्चों को पास करने और प्राइवेट अभ्यर्थी के रूप में आठवीं कक्षा की परीक्षा देने का विकल्प ही समाप्त कर दिया गया है।