पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले सप्ताह डबल लाइन पर दौड़ सकेंगी ट्रेनें

अगले सप्ताह डबल लाइन पर दौड़ सकेंगी ट्रेनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगले सप्ताह डबल लाइन पर दौड़ सकेंगी ट्रेनें

यात्रियोंको ट्रेनों की क्रॉसिंग के लिए बीच रास्ते के स्टेशनों पर अटकना नहीं पड़ेगा

जोधपुर| लूणीभगत की कोठी के बीच बिछाई गई नई लाइन और पुरानी लाइन की सिग्नल व्यवस्था को नए सिरे से तैयार करने के बाद 25 सितंबर से इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेनें बिना क्रॉसिंग के लिए इंतजार किए आमने-सामने दौड़ सकेंगी। रेलवे ने इस कार्य के लिए कुछ पैसेंजर ट्रेन को 24 सितंबर तक लूणी जोधपुर के बीच आंशिक रद्द किया है।

लूणी-भगत की कोठी डबल लाइन का कार्य अब अंतिम चरण में है। नई लाइन पर सिग्नल व्यवस्था स्थापित करने के साथ पुरानी लाइन के सिग्नल को बदला जा रहा है। लूणी भगत की कोठी स्टेशन के बीच के स्टेशनों पर भी ट्रेन संचालन बोर्ड पर ट्रेनों के आमने-सामने चलाने के लिए व्यवस्था बदली जा रही है। यह कार्य 24 अक्टूबर की शाम तक पूरा हो जाएगा। रेलवे के संरक्षा आयुक्त पहले ही डबल लाइन पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की अनुमति दे चुके हैं। सिग्नल व्यवस्था बदलने के साथ ही इस लाइन पर रेलवे 25 सितंबर से लूणी जोधपुर के बीच एक समय में दो ट्रेनों को रवाना होने आने की अनुमति दे सकता है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के क्रॉसिंग के लिए बीच रास्ते के स्टेशनों पर अटकना नहीं पड़ेगा।

येट्रेनें आज से लूणी तक ही आएंगी

रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 54818/54817 जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54821/54822 जोधपुर-भीलड़ी-जोधपुर पैसेंजर का संचालन 18 से 24 सितंबर तक, ट्रेन संख्या 54816 बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54831 जोधपुर-भीलड़ी पैसेंजर का संचालन 19 से 24 सितंबर तक, ट्रेन संख्या 54815/54814/54813 जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर का संचालन 20 से 24 सितंबर तक जोधपुर और लूणी के बीच निरस्त रहेगा।