- Hindi News
- राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर चयनित खिलाडि़यों का किया स्वागत
राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर चयनित खिलाडि़यों का किया स्वागत
कस्बेके निकटवर्ती ग्राम पंचायत लोड़ता की श्रीराम पब्लिक स्कूल के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर चयनित खो खो टीम के खिलाङियो का स्कूल प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियो, क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
श्रीराम पब्लिक स्कूल लोड़ता के संस्था प्रधान सुरेंद्रसिंह ने बताया की जैसलमेर जिले में संपन्न हुई 59वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय खेल कूद प्रतियोगिता में खो खो में जोधपुर जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में श्री राम पब्लिक स्कूल के छात्र डूंगरसिंह, दिनेश विश्नोई, पुष्पेंद्र सिंह, छैलेंद्ररसिंह सहित चार खिलाङियो ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिताब जीता। उक्त स्कूल के इन चारो खिलाङियो ने बेहतर प्रदर्शन किया।
बालेसर के निकट लोड़ता में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते व्यवस्थापक।