पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रवेशिका संस्कृत स्कूल में शिक्षकों के 9 पद रिक्त, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

ओसियांआंचलिक | उपखंडक्षेत्र के बड़ला बासनी गांव में राजकीय प्रवेशिका संस्कृत स्कूल में शिक्षकों की लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरने को लेकर समाजसेवी देवीसिंह पिडियार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग संस्कृत और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है। ग्रामीणों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि पूरे ओसियां उपखंड क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर केवल एक प्रवेशिका स्कूल है, इसमें दूरदराज से संस्कृत प्रेमी यहां पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन शिक्षक नहीं होने के कारण उन्हें वापिस लौटना पड़ता है। वहीं स्कूल में 1 प्रधानाध्यापक, 6 वरिष्ठ अध्यापक सहित 5 तृतीय श्रेणी अध्यापक के पद स्वीकृत हैं, इनमें से केवल 1 वरिष्ठ अध्यापक और 2 तृतीय श्रेणी अध्यापक कार्यरत हैं। ऐसे में कुल 12 स्वीकृत पदों में से 9 पद अभी भी रिक्त हैं। इन पर नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।

हिरणकी जान बचाकर वन विभाग को सौंपा

लोहावट| ग्रामपंचायत जंभेश्वर नगर के राजस्व ग्राम चंद्रनगर की सरहद मे वन्य जीव प्रेमियों ने आवारा कुत्तों के चंगुल से घायल हिरण को छुड़ाकर अपने निजी वाहन द्वारा पंद्रह किमी दूर लोहावट स्थित वन विभाग चौकी लाकर उपचार करवाकर सुपुर्द किया तथा वन्य जीव प्रेमियों ने चौकी में संसाधनों की कमी को लेकर गहरा आक्रोश जताते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया और लोहावट चौकी में रेस्क्यू सेंटर अतिशीघ्र खोलने की अपील भी की। इस सराहनीय कार्य में वन्य जीव प्रेमी केशर ढाका, सागर विश्नोई, सोमराज ढाका आदि मौजूद थे।

बिजलीकटौती से ग्रामीण परेशान

भोपालगढ़| सुबहसे ही सूर्य की तेज किरणों से पड़ रही भीषण गर्मी से कस्बे में बुधवार को हुई बिजली कटौती से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया। लोगों को हवा खाने के लिए एक बार फिर पंखी को हाथ में लेना पड़ा। वहीं बिजली से चलने वाले अन्य छोटे-मोटे काम धंधे भी प्रभावित होने लगे है। गर्मी के इस दौर में बिजली नहीं होने से लोग कुछ ही देर में पसीने से तरबतर हो जाते है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ने वाले बालकों के चेहरों से भी पसीने की बूंदें टपकती दिखाई दी।

एकसाल से नहीं हुआ भुगतान

फलौदी| कस्तूरबागांधी आवासीय स्कूल जांबा में विभिन्न वस्तु