36 लाख 50 हजार के विकास कार्य स्वीकृत
जोधपुर | जिलेमें सांसदों विधायकों की अनुशंसा पर 36 लाख 50 हजार की राशि के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृतियां जारी की गई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि राज्य सभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी की अभिशंसा पर 6 लाख की राशि से खारिया खंगार में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय वाचनालय भवन निर्माण, राज्य सभा सदस्य अश्क अली टाक की अभिशंसा पर 6 लाख की राशि से बैंगटी कलां में गुलाम रसूल की ढाणिया में सार्वजनिक भवन निर्माण, 4 लाख की राशि से ग्राम मलार में कमलादीन की ढाणिया के पास 3 लाख राशि से सार्वजनिक सभा भवन निर्माण बैंगटी कलां में सराद्दीन की ढाणी में सार्वजनिक सभा भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
पुरोहित ने बताया कि विधायक बिलाड़ा अर्जुनलाल गर्ग की अभिशंसा पर 6 लाख की राशि से पटेल नगर में बोरुंदा जाने वाली सड़क निर्माण, विधायक शेरगढ़ बाबूसिंह की अभिशंसा पर 1 लाख 50 हजार की राशि से बावरली में मंछापूर्ण महादेव मंदिर के पास सामुदायिक भवन का विस्तार कार्य, विधायक फलौदी पब्बाराम विश्नोई की अभिशंसा पर 3 लाख की राशि से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाम्बा की ढाणी सार्वजनिक प्याऊ निर्माण 2 लाख की राशि से जाम्बा में गोशाला के पास सार्वजनिक टांका निर्माण एवं 5 लाख की राशि से जांबा की ढाणी हैडवर्क्स से नाथाणियों की ढाणी तक पाइप लाईन कार्य करवाए जाएंगे।