पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट दर्द की शिकायत अस्पताल पहुंची अविवाहिता ने शौचालय में बेटे को जन्म दिया

पेट दर्द की शिकायत अस्पताल पहुंची अविवाहिता ने शौचालय में बेटे को जन्म दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदी. कस्बे के राजकीय अस्पताल में बुधवार शाम को पेट दर्द की शिकायत लेकर आई एक युवती ने बेटे को जन्म दिया है। उसके साथ अस्पताल आए चाचा को डॉक्टर ने जांच के बाद उसके गर्भवती होने की जानकारी दी तो उसने युवती के अविवाहित होने के चलते यह बात मानने से इनकार कर दिया। इसके एक घंटे में युवती शौचालय में गई और वहीं शिशु को जन्म देकर बाहर की ओर भागी, लेकिन स्टाफ ने उसे रोक लिया। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

फलौदी पुलिस ने बताया कि स्थानीय अस्पताल में बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे निकटवर्ती क्षेत्र के ही एक गांव से एक व्यक्ति अपने साथ युवती को दिखाने के लिए लाया था। यहां उस शख्स ने डॉ. रविंद्र परमार को बताया कि युवती उसकी भतीजी है और उसके पेट में दर्द है। डॉ. परमार ने उसकी जांच करने के बाद युवक को बताया कि युवती गर्भवती है।
तब उस शख्स ने डॉक्टर को बताया कि युवती की सगाई हुई है, अब तक उसकी शादी नहीं हुई है। इसी बीच युवती लघुशंका के लिए वार्ड में बने शौचालय में घुस गई। वहीं उसने बेटे को जन्म दिया। नवजात को वहीं छोड़कर वह युवती बाहर की ओर भागी, लेकिन शिशु के रोने की आवाज सुनकर एएनएम खुश्बू शर्मा ने मासूम को शौचालय से बाहर निकाला। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर एएसआई जैताराम वहां पहुंचे और युवती के चाचा के बयान लिए। फिलहाल, युवती उसके बच्चे को जोधपुर रेफर किया गया है।