पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधे धरती का अनुपम उपहार: राजपुरोहित

पौधे धरती का अनुपम उपहार: राजपुरोहित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपालगढ़ | उपखंडक्षेत्र के खारिया खंगार गांव स्थित सरस्वती बाल शिक्षा निकेतन माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक कई प्रकार के पौधे लगाकर इन्हें पनपाने का बालक-बालिकाओं को संकल्प दिलवाया गया। इस दौरान सचिव महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पौधे धरती का अनुपम उपहार होते है। इन्हें हम सब को मिल जूल कर पनपाना चाहिए ताकि आने वाली भावी पीढ़ी को इन पौधों से लाभ मिलें। उन्होंने आगे बालकों को विस्तार से पौधों से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक उमरदीन, चंदनसिंह, जयकिशन, श्रवणकुमार, संजय, मंजू एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

डॉक्टरपर मारपीट का आरोप

जोधपुर| बासनीथाना क्षेत्र में कृष्णा नगर स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ अस्पताल में तोड़फोड़ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर सी 172 निवासी डॉ.आशाराम चौधरी का आईजी अस्पताल है। 21 सितंबर को पड़ौस में रहने वाला डॉ.हरेन्द्र चौधरी उनके अस्पताल आया और वहां कार्यरत डॉ.संदीप और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। पुलिस के अनुसार दोनों डॉक्टर के बीच मरीजों को लेकर विवाद चल रहा था।