पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूल में 8वी के बच्चों ने बताया प्रधानमंत्री का नाम पब्बाराम

सरकारी स्कूल में 8वी के बच्चों ने बताया प्रधानमंत्री का नाम पब्बाराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव के युवा ही पढ़ा रहे है बच्चों को

एकीकरण के कारण नहीं है शिक्षक

भास्कर न्यूज | जिले के विभिन्न क्षेत्रों से

बाप।शिक्षा संबलन अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन बुधवार को भी अधिकारियों ने बाप ब्लॉक की दर्जन भर स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में शैक्षणिक स्थित काफी चिंताजनक सामने आई हैं। नेवा-कानासर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में आठवीं के बच्चे हिमालय क्या हैं का भी जवाब नहीं दे पाए। वहां पहुंचे सर्व शिक्षा अभियान के संदर्भ व्यक्ति रामावतार मीणा ने सातवीं आठवीं के विद्यार्थिर्यों से पूछा की बादल का पर्यायवाची शब्द क्या हैं। एक छात्र ने हिम्मत करके उत्तर बताया पानी। मीणा के अनुसार स्कूल में बच्चों का शैक्षणिक स्तर काफी कमजोर है। आठवीं के बच्चे विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द नहीं बता पा रहे है। संज्ञा, सर्वनाम, त्रिभुज किसे कहते हैं का भी उत्तर नहीं दे पाए। स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था भी नहीं हैं। पाने की पानी की व्यवस्था छात्रों शिक्षकों को स्वयं करनी पड़ रही है। रीडिंग कैंपेन के संबंध में जारी दिशा-निर्देश के अनुसार रिकॉर्ड संधारण नहीं था। शिक्षण कार्य योजना छात्रों का पोर्ट फोलियां भी नहीं बनाया गया था। कक्षा-कार्य होम वर्क तो नियमित दिया जा रहा हैं, ही उनकी कॉपियां जांची जा रही हैं। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ी ढाणी में दूसरा दशक परियोजना निदेशक मुरारीलाल थानवी ने व्यवस्था देखी। स्कूल की शैक्षणिक स्थित संतोषजनक नहीं थी। विज्ञान गणित के किट का भी उपयोग शिक्षक नहीं ले पा रहे हैं।

प्रधानमंत्रीका नाम पब्बाराम विश्नोई

दूसरादशक परियोजना सह समन्वयक प्रीति राठौड़ ने शिक्षा संबलन अभियान के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय ननेऊ की शैक्षणिक अन्य व्यवस्थाएं देखी। राठौड़ ने बताया कि ननेऊ में आठवींं तक के बच्चों का शैक्षणिक स्तर निम्न स्तर का हैं। आठवीं तक के बच्चों को देश के प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं मालूम हैं। जब उन्होंने आठवी के बच्चों को प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो एक बच्चें ने बताया कि पब्बाराम विश्नोई। एक अन्य बच्चे के उत्साह को देखते हुए उसका उत्तर पूछा तो उसने कहा मास्टर पब्बाराम विश्नोई। राठौड़ के अनुसार शिक्षकों की कमी के चलते शैक्षणिक स्थित कमजोर होती जा रही हैं। ननेऊ में सैकंडरी