घर से निकला युवक लापता
जोधपुर | रामदेवराके ब्रजपुरा में रहने वाला एक युवक लापता हो गया। मूलतया ओसियां के खेतासर में विष्णु नगर निवासी मोटाराम हरडू पुत्र लूणाराम ने रामदेवरा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह रामदेवरा के ब्रजपुरा में स्थित संस्कृत विद्यालय में शिक्षक है और परिवार के साथ ब्रजपुरा में ही किराए के मकान में रहता है। रविवार शाम करीब 7 बजे वह घर से बाहर घूमने गया, तब उसका बेटा नवीन कुमार घर पर ही था, लेकिन वापस लौटने पर वह घर पर नहीं मिला। परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। नवीन कुमार की उम्र 22 वर्ष, कद करीब 6 फीट, रंग गोरा, सामान्य बदन है। उसके काले रंग की धारीदार पेंट, हाफ बाजू का हल्का लाल शर्ट पहना हुआ है। रामदेवरा ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।