एक लाख के चेक वितरीत किए
एक लाख के चेक वितरीत किए
भावी | कस्बेमें स्थित सीरवी दूध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्यों को आरोग्य बीमा के तहत चेक वितरित किये गए। समिति के अध्यक्ष अंदाराम सीरवी ने बताया कि समिति के सदस्य दुर्गाराम सोलंकी हार्ट सर्जरी अर्थात एंजियोग्राफी का इलाज करवाने पर 94 हजार रुपए एवं सुंदरी देवी प|ी मोहनलाल बर्फा को भी आंखों का कार्निया चेंज करवाने पर 85 सौ रुपए का चेक दिया गया। इस दौरान सरस डेयरी जोधपुर अध्यक्ष रामलाल विश्नोई, प्रबंधक संचालक डा करूण चंडालिया, प्रबंधक डा तुल्छा कंवर, मांगीलाल आगलेचा, ओमाराम, शिंभुराम सीरवी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।