पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल के झूलते तारों से वाहन चालक परेशान

बीएसएनएल के झूलते तारों से वाहन चालक परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें बीएसएनएल के तार लंबे समय से नीचे होने के साथ कई स्थानों पर यह ढीले तार झूलते रहते हैं जिससे आए दिन वाहन चालक परेशान रहते हैं। वही बार-बार इनके टूटने के कारण सेवाएं गड़बड़ाने से उपभोक्ता भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कस्बे में मुख्य बाजार, पुराना बस स्टेंड, बडेगरागेट के अंदर अन्य मौहल्लों में लंबे समय से पुरानी बिछाई गई भूमिगत ओएफसी केबल के खराब होने के चलते उन स्थानों पर खंभों पर तार या नई केबल लगाकर उपभोक्ताओं को सेवाएं मुहैया करवाई गई। लेकिन कई स्थानों पर इन खंभों पर तारों या केबल के नीचे होने के साथ यह हमेशा झूलते रहते हैं जिससे इन तारों में कई छोटे-बड़े वाहन आए दिन उलझते रहते हैं। जिससे वाहन चालक तो परेशान होते ही साथ ही कई स्थानों पर तारों या केबल के टूटने पर इन्हें कई दिनों तक नहीं जोड़े जाने के चलते उस क्षेत्र के टेलीफोन उपभोक्ताओं के फोन भी लंबे समय तक खराब रहते हैं। कस्बे के टेलीफोन एक्सचेंज में लंबे समय एक मात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही कार्यरत हैं। जिसके जिम्मे सारी जिम्मेदारी हैं। उसकी समझ में नहीं आने की स्थिति में जोधपुर से तकनीशियन के आने तक सेवाएं बंद रहने से बेसिक एवं ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।

मथानिया |क्षेत्र केनेवरा रोड एवं खारड़ा मेवासा सहित कई गांवों में बीएसएनएल के मोबाइल टावर नहीं मिलने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खारड़ा मेवासा के युवा मंडल के अध्यक्ष जगदीश भाकर ने बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियो की उदासीनता के चलते पिछले कई दिनों से नेवरा रोड, नेवरा गांव में लगे मोबाइल टावर काम नहीं करते है। ऐसे में आए दिन बीएसएनएल मोबाइल पर संचार व्यवस्था लडख़ड़ा जाती है। जब फोन पर वार्ता होती है तो बार-बार बीच में कट जाती है। ऐसे मे ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशान होती है। कई दूर दराज ढाणियों में तो बीएसएनएल के मोबाइल खिलौने से बन गए है। ग्रामीणों ने कई बार निगम अधिकारियो को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

टेलीफोनबिलों का वितरण नहीं

कस्बे में बीएसएनएल बेसिक टेलीफोन बिलो का समय पर वितरण नहीं होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को दिक्कतें होती। मथानिया के गिरवर सिंह टाक ने बताया कि मथानिया में डाक द्वारा बेसिक टेलीफोन ब