एनएसएस दिवस पर किया पौधरोपण
एनएसएस दिवस पर किया पौधरोपण
जोधपुर| एनएसएसदिवस पर श्रीमती गोमादेवी गहलोत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कालीबेरी में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवानसिंह गहलोत थे। प्रधानाचार्या मृदुला श्रीवास्तव ने बताया कि खेल मैदान में 40 पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य अरुण गोपाल पुरोहित ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम में हिम्मताराम सांखला, कुन्नाराम सांखला, माधूसिंह, कल्याण सिंह, धर्मेंद्र भाटी आदि उपस्थित थे।