- Hindi News
- सफाई कर्मचारी करेंगे प्रधानमंत्री के निवास पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी करेंगे प्रधानमंत्री के निवास पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी करेंगे प्रधानमंत्री के निवास पर प्रदर्शन
जोधपुर| राष्ट्रीयसफाई मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मदास सर्वटे की अगुवाई में सफाई कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश महासचिव प्रवक्ता प्रेम आदिवाल ने बताया कि जोधपुर से बसें 14 अक्टूबर को रवाना होंगी। 15 अक्टूबर को जंतर-मंतर से रैली के रूप में सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि रवाना होंगे। 7 रेस कोर्स स्थित प्रधानमंत्री के निवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान में जल्द सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने, वाल्मीकि प्रकट दिवस पर अवकाश घोषित करने, सफाई कार्यों से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।