पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी कर रहे बिजली चोरी पीएचईडी भर रहा 60 हजार का बिल

कर्मचारी कर रहे बिजली चोरी पीएचईडी भर रहा 60 हजार का बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| चौपासनीफिल्टर हाउस कॉलोनी के क्वार्टरों में रहने वाले पीएचईडी के कर्मचारी यहां विभाग द्वारा पंप हाउस चलाने के लिए ली गई 11 केवी की सप्लाई से बिजली चोरी कर रहे है। इसके बदले में पीएचईडी हर माह डिस्कॉम को कॉमर्शियल रेट से 60 हजार रु. का बिल भर रहा है। करीब 50 साल पुरानी कॉलोनी में पीएचईडी कर्मचारियों के 17 क्वार्टर हैं। इनमें बिजली के मीटर नहीं लगे है। डिस्कॉम द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर से सीधे इन क्वार्टरों में बिजली रही है। जबकि आज तक पीएचईडी ने अपने कर्मचारियों से इसकी वसूली नहीं की है।

पानीका भी निशुल्क उपभोग : इसकॉलोनी के ऊपर दो लाख से ज्यादा लोगों को पानी पिलाने के लिए फिल्टर हाउस बना रखा है।इसके लिए पीएचईडी ने 11 केवी सप्लाई का बिजली कनेक्शन ले रखा है। इसी सप्लाई से घरों में बिजली चोरी हो रही है। यहां के सभी घरों में पेयजल की भी चौबीस घंटे सप्लाई होती है, वो भी अवैध तरीके से। चौहाबो आसपास की कॉलोनियों में पानी चोरी के लिए विजिलेंस की टीम यहां से ही जाती है, जबकि यहां के कर्मचारी ही पानी चोरी कर रहे हैं।

मीटरलगने से बचेंगे हर माह दस हजार रुपए : अगरकॉलोनी के क्वार्टरों में बिजली के मीटर लग जाते हैं, तो घरेलू श्रेणी की दी जाने वाली राशि तो बचेगी ही। साथ ही घरेलू उपभोग के बदले कॉमर्शियल दर के दस हजार रुपए अतिरिक्त दी जाने वाली राशि भी बचेगी।

िनयमानुसारकनेक्शन के निर्देश दिए हैं

मैंनेएईएन एक्सईन को निर्देश दिए है कि कॉलोनी नियमानुसार बिजली कनेक्शन की व्यवस्था करें। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी सुधारे।

-कैलाश रामदेव, एसईसिटी, पीएचईडी