मलमास 16 दिसंबर से
जोधपुर | अभीशुक्र उदित रहने की स्थिति के चलते शुभ कार्यों का दौर चल रहा है। 16 दिसंबर से मलमास शुरू होने के साथ ही शुभ कार्य निषेध हो जाएंगे। पं. रमेश द्विवेदी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 15 दिसंबर तक सभी ग्रहों की स्थिति अच्छी बनी होने से वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान वर-वधु की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति के मिलान के साथ भी सावों का कार्यक्रम जारी रहेगा। 16 दिसंबर से मलमास शुरू हाेने के साथ ही शुभ कार्य निषेध हो जाएंगे। मलमास लगभग एक माह तक रहेगा। इस दौरान सूर्य के धनु राशि में रहने के कारण शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति से सूर्य का प्रवेश मकर राशि में होने के साथ पुन: शुभ कार्यों की शुरुआत होगी।
धर्म और आस्था