- Hindi News
- अकेली छात्रा को हॉस्टल में छोड़ शैक्षिक भ्रमण पर चला गया स्टाफ
अकेली छात्रा को हॉस्टल में छोड़ शैक्षिक भ्रमण पर चला गया स्टाफ
कस्बेके कस्तूर बा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं में से एक को सोते हुए छोड़कर पूरा स्टाफ 102 छात्राओं को लेकर शैक्षणिक भ्रमण पर निकल गया। सोमवार रात की इस घटना का पता तब चला जब मंगलवार सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर चौकीदार आसपास के लोग उस ओर दौड़े। किसी तरह चौकीदार अन्य लोगों ने बच्ची को बाहर निकाला और उसके परिजनों को बुलाकर घर भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बिलाड़ा अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और किशोरी से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्तूर बा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास की 102 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर सोमवार देर रात उदयपुर ले जाया गया था। छात्रावास की वार्डन लता वैष्णव और प्रधानाध्यापिका नीरू कौशिक अन्य स्टाफ रात करीब दो बजे रवाना हुए, लेकिन रवानगी से पहले छात्रावास के सभी कमरों की तो पड़ताल की और ही संभवतया बस में सवार हो चुकी छात्राओं की गिनती ही की। इस चक्कर में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली उदलियावास निवासी सुनीता पुत्री नेमाराम चौकीदार हॉस्टल में ही सोते हुए रह गई और प्रबंधन हॉस्टल के ताले लगाकर वहां से रवाना हो गया। मंगलवार सुबह उसके रोने की आवाज सुनकर हॉस्टल के चौकीदार प्रकाश परिहार और कुछ ही दूरी पर रहने वाले ठेकेदार हड़मान राम उस ओर दौड़े। कुछ ही देर में आसपास के अन्य लोग भी वहां एकत्र हो गए। इन लोगों ने एक सीढ़ी का इंतजाम कर छात्रा को बाहर निकाला। बाद में उसे चौकीदार अपने घर ले गया। मामले की जानकारी मिलने पर सुबह करीब 9 बजे बीईईओ बिलाड़ा रामनिवास चौधरी एबीईईओ ओमप्रकाश चौहान छात्रावास पहुंचे और छात्रा चौकीदार से पूछताछ की। इन अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के बारे में सर्व शिक्षा अभियान के एडीसीपी जोधपुर को सूचना दी गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्रावास को उसके घर उदलियावास पहुंचा दिया गया है। दूसरी ओर, हॉस्टल प्रबंधन का कहना है कि बालिका की तबीयत ठीक नहीं थी। इसलिए हम उसे साथ लेकर नहीं गए। चौकीदार को बता दिया था कि इसके घरवाले आए तो उन्हें सौंप देना। हॉस्टल की चाबी गलती से हमारे पास रही गई थी।
भावी. चौकीदारके घर छात्रा से बात करते हुए बीईईओ अन्य लोग।