एम्स में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आज से
जोधपुर | एम्समें बुधवार से 41वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल बायोकेमेस्ट्री ऑफ इंडिया (एसीबीकॉन)-2014 शुरू होगी। इस चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस में सीएमई वर्कशॉप का आयोजन होगा। आयोजन सचिव डॉ.प्रवीण शर्मा ने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के महानिदेशक डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च के सचिव डॉ.वीएम कटोच गुरुवार को शाम 6 बजे करेंगे। कांफ्रेंस में एम्स में ही एक साथ चार स्थानों पर सिम्पोजियम आयोजित होंगे।