- Hindi News
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण आज
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण आज
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण आज
जोधपुर | जिलेकी सरकारी प्राइवेट माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए बुधवार को राजकीय नवीन उमा विद्यालय मोहनपुरा में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण होगा। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) गजरा चौधरी ने बताया कि जिले में पहली से आठवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा स्कूल स्तर पर होगी। जबकि 9वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षा जिला समान परीक्षा योजना माध्यमिक द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित स्कूलों के संस्था प्रधानों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। यह परीक्षा 12 दिसंबर से सभी सरकारी निजी स्कूलों में शुरू होगी।