पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरनेट पर देख करंट काउंटर से ट्रेन चलने से एक घंटे पहले ले सकते हैं कन्फर्म टिकट

इंटरनेट पर देख करंट काउंटर से ट्रेन चलने से एक घंटे पहले ले सकते हैं कन्फर्म टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेट पर देख करंट काउंटर से ट्रेन चलने से एक घंटे पहले ले सकते हैं कन्फर्म टिकट

डिस्प्लेबोर्ड नहीं होने से क्लर्क के भरोसे पूरा सिस्टम, दलाल उठा रहे हैं फायदा

जोधपुर| ट्रेनरवानगी से कुछ देर पहले ही सफर पर जाने का तय करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने करंट काउंटर तो खोला है, लेकिन ट्रेन में बर्थ खाली है या नहीं, यह जानकारी क्लर्क के बताने पर ही यात्री को मिल सकती है। टिकट दलाल इसका फायदा उठा रहे हैं। इस पर अंकुश के लिए रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर करंट कोटे की सीटों को दर्शाने के ल
इंटरनेट पर देख करंट काउंटर से ट्रेन चलने से एक घंटे पहले ले सकते हैं कन्फर्म टिकट

डिस्प्लेबोर्ड नहीं होने से क्लर्क के भरोसे पूरा सिस्टम, दलाल उठा रहे हैं फायदा

जोधपुर| ट्रेनरवानगी से कुछ देर पहले ही सफर पर जाने का तय करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने करंट काउंटर तो खोला है, लेकिन ट्रेन में बर्थ खाली है या नहीं, यह जानकारी क्लर्क के बताने पर ही यात्री को मिल सकती है। टिकट दलाल इसका फायदा उठा रहे हैं। इस पर अंकुश के लिए रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर करंट कोटे की सीटों को दर्शाने के लिए लिंक भी दिया है, लेकिन यात्रियों को जानकारी नहीं होने से वे इसका फायदा नहीं ले पा रहे। कायदे से करंट काउंटर के बाहर खाली बर्थ को एलईडी बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए पर सिटी स्टेशन के करंट काउंटर पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।

ट्रेनचलने से एक घंटे पहले से मिलते हैं रिजर्वेशन टिकट आरक्षितट्रेनों के चार्ट ट्रेन चलने से करीब चार घंटे पहले तैयार किए जाते हैं। चार्ट तैयार होने के बाद जो सीटें खाली रह जाती हैं, उन्हें करंट काउंटर के लिए सिस्टम पर उपलब्ध करवाया जाता है। करंट काउंटर पर इन सीटों की बुकिंग ट्रेन रवानगी से एक घंटे पहले की जाती है।

{आगामी चार घंटे में चलने वाली ट्रेनों की जानकारी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन इन्क्वायरी से जुड़ी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियन रेल डॉट जीओवी डॉट इन पर सर्विसेस कॉलम में करंट बुकिंग उपलब्धता नाम से लिंक दिया है। इसे खोलने पर दिए गए बॉक्स में जोधपुर लिखने पर यहां से अगले चार घंटे में चलने वाली ट्रेनों में करंट कोटे की सीटों का ब्यौरा प्रदर्शित होता है। यात्री इसे देख कर सीट उपलब्ध होने पर करंट काउंटर से कन्फर्म टिकट ले सकते हैं।

{ सिटी स्टेशन के करंट काउंटर पर ही रिजर्वेशन

करंट काउंटर पर जाकर पूछना पड़ता है कि किसी ट्रेन में सीट खाली है या नहीं। रिजर्वेशन स्लिप भर कर देने पर ही बर्थ का आवंटन होता है। चार्ट बनने के बाद कोई यात्री कन्फर्म सीट का रिजर्वेशन रद्द करवाना चाहे तो उसे भी यहीं आना पड़ता है। रद्द होने वाली बर्थ का आवंटन भी यहीं से हो सकता है। यह तभी संभव है जब यात्री को पता हो कि ट्रेन में करंट कोटे के तहत सीट खाली है। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य नगेंद्र संचेती