पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: उर्वरक मंत्री

यूरिया की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: उर्वरक मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालीजोधपुर जिले के साथ प्रदेश में यूरिया की नियमित आपूर्ति किए जाने की मांग को राजस्थान के सांसदों ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से मुलाकात की।

पाली सांसद पीपी चौधरी ने बताया कि मंगलवार को झालावाड़ सांसद दुष्यंतसिंह की अगुवाई में सांसदों के एक दल ने रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार गीते से मुलाकात कर प्रदेश में यूरिया की कमी दूर करने की मांग की। सांसदों से मुलाकात के दौरान रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में यूरिया की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही प्राइवेट वेंडर सर्विस की भी समीक्षा की जाएगी।

इस दौरान सांसद चौधरी ने कहा कि राजस्थान के किसानों को यूरिया समय से नहीं मिलने के कारण नई फसलें प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द राजस्थान के किसानों की इस गंभीर समस्या पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग की। रसायन एवं उर्वरक मंत्री से मुलाकात के समय जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद सीआर चौधरी, सांसद चांदनाथ, सांसद सीपी जोशी, सांसद ओम बिरला, सांसद अर्जुनलाल मीणा, सांसद मानशंकर नीनामा, सांसद मनोज राजोरिया उपस्थित थे।

बिलाड़ा. केंद्रीयरसायन एवं उर्वरक मंत्री से मुलाकात करते हुए पाली जोधपुर सांसद।