- Hindi News
- सम्मेलन में भाग लेने कार्यकर्ता जोधपुर जाएंगे
सम्मेलन में भाग लेने कार्यकर्ता जोधपुर जाएंगे
पंडितजी की ढाणी | हरिद्वारमें जाट धर्मशाला भवन के लिए जमीन खरीदने के लिए चलाए जा रहे धन संग्रह अभियान के क्रम में बुधवार को जोधपुर में आयोजित भूमिदान सम्मेलन में भाग लेने ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता जाएंगे। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय जाट धर्मशाला ट्रस्ट हरिद्वार के सचिव भागीरथ सिंह नैण ने बताया कि जोधपुर में बनाड़ रोड पर स्थित पिलार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस महासम्मेलन के लिए प्रत्येक गांव में निमंत्रण दिए हुए है। आचार्य हरिनारायण शास्त्री के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में अनेक संत भाग लेंगे।