- Hindi News
- शिकारपुरा में आयोजित शिविर में 250 मरीजों की नेत्र जांच
शिकारपुरा में आयोजित शिविर में 250 मरीजों की नेत्र जांच
लूणीपंचायत समिति के शिकारपुरा स्थित बीबीएस स्कूल में शेयर्ड विजन संस्थान, जोधपुर ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन सेंटर फॉर साइट जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख नेत्र चिकित्सक डाॅ . बीएस चौहान उनकी टीम इसमें गजेंद्र सिंह, अनूप बिस्सा, मनोज कुमार, ओमप्रकाश डूडी, किशनलाल, रोहित मुकेश द्वारा क्षेत्र के करीबन 250 लोगों की आंखों की जांच की गई 125 मरीजों को चश्में का वितरण किया गया। इसके अलावा 25 मरीजों को ऑपरेशन योग्य पाया गया। जिनका जोधपुर में सेन्टर फाॅर साइट अस्पताल में निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद आंखों के ऊपर आए मांस को हटाने का ऑपरेशन किया गया। कार्यक्रम संयोजक विक्रमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में शिकारपुरा, सतलाना, कांकाणी, लूणी सहित आसपास के गांवों के लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। वहीं जोर सिंह राव, कैलाश गिरि, किरणसिंह, उम्मेदसिंह ने मरीजों को जांच शिविर तक लाने उन्हें घर तक पहुंचाने में सहयोग दिया।