पौधों को खाद-पानी दिया
फलौदी | उरमूलमरुस्थली बुनकर विकास समिति फलौदी एवं उन्नति विकास शिक्षण संगठन जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आपदा जोखिम घटाव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भीलों की ढाणी करणीनगर लोहावट जाटावास में शामलात भूमि विकास कमेटी द्वारा लगाए गए सैकड़ों पौधों को खाद पानी देकर उनकी देखभाल की गई। इस अवसर पर उन्नति की प्रोग्राम ऑफिसर सरिता मौर्य, माधोसिंह, परियोजना समन्वयक चेतनराम पंवार, रमकूदेवी, कोयलीदेवी, अन्नूदेवी, मोहनीदेवी, जैतीदेवी, सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित थे।