पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 57 युवाओं ने किया रक्तदान

शिविर में 57 युवाओं ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मथानिया | क्षेत्रके उम्मेदनगर गांव में श्री केसरिया कंवर युवा मंडल गुरु जंभेश्वर युवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 57 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। गुरु जंभेश्वर युवा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मण लोल ने बताया कि उम्मेदनगर केसरिया कंवर मंदिर के सामने स्थित विश्नोई सभा भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुरू हुआ। इस शिविर में सरपंच महेंद्र सिंह भाटी, सोसायटी के डायरेक्टर अमर सिंह भाटी, जोधपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक भंवरलाल छाबा, किसान संघ के ओमप्रकाश खिलेरी, ओसियां प्रधान नारायण डाबड़ी समेत कई प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में जुड़, उम्मेदनगर, कृपाराम नगर, खारी, भवाद, मथानिया इत्यादि गांवों के युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में युवा मंडल के डूंगर छाबा, राकेश उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, कैलाश गोदारा, आसु विश्नोई, बाबू गोदारा समेत कई लोगों ने सेवाएं दी।