पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो वीसीबी मशीनें हाथों हाथ लगाने का आश्वासन दिया

दो वीसीबी मशीनें हाथों हाथ लगाने का आश्वासन दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मथानिया | जोधपुरविद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता बीएल दैय्या ने मंगलवार को मथानिया औद्योगिक क्षेत्र में बिजली समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान 33 केवी सब स्टेशन पर दो वीसीबी हाथोंहाथ लगाने की बात कही। जोधपुर विद्युत वितरण निगम के मथानिया सहायक अभियंता बीएल विश्नोई ने बताया कि बिजली चौपाल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मथानिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 33 केवी स्टेशन पर मंगलवार को विद्युत चौपाल आयोजित की गई। इस चौपाल में अधीक्षण अभियंता बीएल दैय्या ने औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों से समय पर बिजली आपूर्ति नहीं होने, बार-बार कटौती, 33 केवी सब स्टेशन पर तकनीकी गड़बडिय़ां, खराब उपकरण समेत विभिन्न बिजली समस्याओं की झड़ी-सी लगा दी। इस दौरान दैय्या ने एक-एक समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निराकरण का भरोसा दिया। वहीं फीडर परिवर्तन कटौती में काम आने वाली दो वीसीबी मशीनें हाथोंहाथ लगाने का भरोसा दिया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता मथानिया अमित प्रजापति, भगाराम समेत कई व्यापारी उद्यमी मौजूद थे।