पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोकुलधाम योजना की पहली लॉटरी फ्लॉप, अब दूसरी की तैयारी

गोकुलधाम योजना की पहली लॉटरी फ्लॉप, अब दूसरी की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| हाईकोर्टकी फटकार के बाद जागे जेडीए ने आनन-फानन में पशुपालकों को शिफ्ट करने के लिए बड़ली में गोकुलधाम योजना लाॅन्च की। गत 19 नवंबर को इसकी पहली लॉटरी में 32 आवेदक होने के कारण इतने ही भूखंडों का आवंटन किया गया। अब 18 दिसंबर को दूसरी लॉटरी की कवायद चल रही है। इसके लिए जेडीए में फाॅर्म जारी किए गए हैं। योजना के फ्लॉप होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक सिर्फ 9 लोगों ने ही फाॅर्म खरीदे हैं, जबकि नगर निगम की ओर से सर्वे करने के बाद सौंपी गई सूची में 259 पशुपालक शामिल हैं। इनमें से 32 को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। अब शेष 227 को भूखंड आवंटित किए जाने हैं। इधर जेडीए आयुक्त बीआर चौधरी का कहना है कि पशुपालकों के लिए अच्छी योजना है, फिर भी कम रिस्पाॅन्स मिला है। जेडीए की ओर से पशुपालकों को अधिकाधिक फाॅर्म जमा करवाने की अपील की गई है।

अब तक सिर्फ 9 फाॅर्म ही बिके, पहली लॉटरी में 32 पशुपालकों ने ही दिखाई रुचि

दो सेक्टर में मार्किंग की अनुमति

बड़ली के खसरा नं. 88 में गोकुलधाम कॉलोनी लाॅन्च की गई है। पहले चरण में 628 दूसरे चरण में 607 भूखंड आवंटित किए जाने हैं। प्रथम चरण में कॉर्नर के भूखंड को छोड़ 532 का आवंटन किया जा रहा है। योजना के बी सेक्टर में 252 तथा सी डी सेक्टर में 280 भूखंड का आवंटन किया जाएगा, लेकिन अभी तक नगर निगम की ओर से सिर्फ 259 लोगों की सूची सौंपी गई है। इसके चलते योजना के पूरी तरह से लाॅन्च होने में देरी हो रही है। हाल ही में जेडीए ईसी की बैठक में दो सेक्टरों की मार्किंग की अनुमति दी गई थी।

हाईकोर्टमें अगली पेशी 5 जनवरी को: हाईकोर्टने जनहित याचिका की अवमानना के चलते जेडीए तथा नगर निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद गत माह इसे लाॅन्च कर 25 नवंबर को हाईकोर्ट में पालना रिपोर्ट पेश की गई। अब इसकी अगली पेशी 5 जनवरी को होगी।