पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर सवा लाख रुपए ठगे

मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर सवा लाख रुपए ठगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | एकनामी कंपनी के नाम से मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर एक शख्स ने चौहाबो सेक्टर-17 आशा किरण राजपुरोहित से सवा लाख रुपए ठग लिए। मामला सामने आने के बाद कंपनी ने ठग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

चौहाबो थाना पुलिस ने बताया कि हरियाणा के गुड़गांव में एचएफसीएल कंपनी के लीगल टीम के अधिकारी सवजीत कुमार जाट ने सोमवार को रिपोर्ट दी कि उनकी कंपनी का एक साल से देशभर में 4जी कनेक्शन के मोबाइल टावर लगाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। कुछ लोग कंपनी के नाम से मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। जोधपुर में चौहाबो सेक्टर-17 निवासी आशा किरण राजपुरोहित ने कंपनी को शिकायत कर बताया कि कुछ समय पहले कंपनी के नाम से एक अखबार में मोबाइल टावर लगाने का विज्ञापन देखा था। इस पर उन्होंने विज्ञापन में दिए गए कंपनी की ई-मेल एड्रेस पर संपर्क किया, तो उनकी राजेश वर्मा नाम के शख्स से बात हुई। राजेश ने माेबाइल टावर लगाने के लिए एक अकाउंट नंबर देकर 1,25,600 रुपए जमा करवाने कहा। इस पर उन्होंने अकाउंट में पैसे जमा करवा दिए। इसके बाद से राजेश ने अपना नंबर बंद कर दिया।