- Hindi News
- व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान: ओझा
व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान: ओझा
वाणिज्यिक विभाग ने आयोजित की संभाग के व्यापारियों की कार्यशाला
जोधपुर| महापौरघनश्याम ओझा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हर स्तर पर किया जाएगा। जो समस्याएं स्थानीय स्तर पर निपट सकें, उनका निस्तारण यहीं होगा। जिनका समाधान सरकार के स्तर पर होगा, उनके लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। महापौर मंगलवार को मोटर मर्चेंट एसोसिएशन में वाणिज्य कर विभाग की अोर से आयोजित कार्यशाला के तहत संभाग के व्यावसायिक सगठनों के संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा का लाभ व्यापारियों को मिले, इसके लिए अधिकारियों को एक निश्चित कार्ययोजना के तहत काम करना चाहिए।
कार्यशाला में मुख्यालय जयपुर से आए उपायुक्त (आईटी) एसआर सिंघाटिया ने वर्ष 2014-15 बजट में किए गए परिवर्तनों, व्यापारियों को आने वाली कठिनाइयों और उनके व्यावहारिक समाधान से संबंधित विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त प्रशासन केएल जैन ने आईटीसी सत्यापन, रिफंड से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, सेवाओं के विस्तार से जुड़े विभिन पहलुओं की जानकारी दी। मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र भंसाली, जोधपुर इंडस्ट्रीज के देवेंद्र डागा, मोटर मर्चेंट एसोसिएशन के महेश मेहता, हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के निर्मल भंडारी, बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र के गणपत सालेचा, अमोलक सिंह, कर सलाकार संगठन के केएल सोनी पीएस चौपड़ा ने आईटी मैच, मिक्स मैच, रिफंड पर ब्याज, प्रवेश कर की दरों में कमी करने, हैंडीक्राफ्ट को कर मुक्त करने आदि मुद्दों पर विचार व्यक्त किए।
संभाग के व्यापारियों ने कार्यशाला में अपने विचार रखे।