थल सेना में कॅरिअर के लिए दिए टिप्स
जोधपुर | जोधपुरस्थित थल सेना की कोणार्क कोर की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में मंगलवार को अग्रिम संपर्क कार्यक्रम के तहत सेना में कॅरियर के अवसर के बारे आर्मी अफसरों ने जानकारी दी। कोर के तीन युवा अफसरों ने कक्षा 11 केे स्टूडेंट को सेना में कार्य, चुनौतियां, जीवन और पदोन्नति के बारे में बताया। बच्चों को बताया गया कि सेना के साथ जुड़ने से उनका गौरव बढ़ेगा। तीन युवा अफसर कैप्टन सोनिका राणा, कैप्टन अजीत चौधरी और लेफ्टिनेंट राहुल यादव ने बच्चों को कॅरियर टिप्स दिए। बच्चों ने सेना के बारे में जानने को लेकर उत्सुकता दिखाई। स्कूल के शिक्षकों ने ऐसी संगोष्ठी संबोधन निरंतर होने की बात कही।