- Hindi News
- अस्थमा एवं श्वास रोग परामर्श शिविर आयोजित
अस्थमा एवं श्वास रोग परामर्श शिविर आयोजित
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 18 सेक्टर स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी एवं चाइल्ड क्लिनिक में मंगलवार को अस्थमा (दमा) एवं श्वास रोग परामर्श शिविर आयोजित हुआ। इसमें 57 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। सुबह 9 से 12 शाम 5 से 7 बजे तक आयोजित इस शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल ने सांस लेने में तकलीफ, छाती में जकड़न, लगातार खांसी आना, न्यूमोनिया, एलर्जी सहित अन्य बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर के दौरान स्पाइरोमीटर से मरीजों के फेफड़ों की जांच निशुल्क की गई।
जोधपुरआकाशवाणी को तकनीकी उत्कृष्टता पुरस्कार
आकाशवाणीमहानिदेशालय ने वर्ष 2013 के लिए तकनीकी उत्कृष्टता श्रेणी के पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें उत्तरी क्षेत्र में आकाशवाणी जोधपुर को सर्वश्रेष्ठ केंद्र के रूप में चयनित किया गया। सहायक निदेशक (कार्यक्रम) अनिल गोयल ने बताया कि इसके तहत चयन समिति ने दो चरणों में उत्तरी क्षेत्र के सभी केंद्रों का दौरा कर वहां के स्टूडियो, प्रेषित केंद्र के अन्य परिसरों और इकाइयों का निरीक्षण किया। समस्त उत्तर भारत में जोधपुर आकाशवाणी सर्वश्रेष्ठ पाया गया। केंद्राध्यक्ष आरके शर्मा को ट्राफी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।