- Hindi News
- शराब के नशे में धुत मिनी ट्रक के चालक ने कार तीन बाइक को टक्कर मारी
शराब के नशे में धुत मिनी ट्रक के चालक ने कार तीन बाइक को टक्कर मारी
शराब के नशे में धुत मिनी ट्रक के चालक ने कार तीन बाइक को टक्कर मारी
डीपीएस रोड से अमरगढ़ की तरफ जा रही एक कार को एक मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। फिर तीन बाइकों भी चपेट में लिया। लोगों ने उसके ड्राइवर को पकड़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी एक मिनी ट्रक के ड्राइवर निंबाराम जाट ने मंगलवार रात शराब के नशे में अमरगढ़ के पास जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट के अध्यक्ष उमेश लीला की कार को टक्कर मारी। इसके बाद उमेश लीला द्वारा पीछा करने पर ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी भगाते हुए रास्ते में तीन बाइकों को भी टक्कर मारी।