- Hindi News
- स्वाइन फ्लू के सभी वायरस से बचाव में कारगर है वैक्सीन
स्वाइन फ्लू के सभी वायरस से बचाव में कारगर है वैक्सीन
जोधपुर | स्वाइनफ्लू के वायरस हर बार बदल जाते हैं। पहले एन1एच1 वायरस था, इस बार एच3एच2 वायरस सामने रहा है। इसके लिए फिलहाल वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, लेकिन एन1एच1 के लिए तैयार किया गया वैक्सीन भी इसमें उपयोगी है। यह 60 से 70 फीसदी तक नए वायरस से बचाव के लिए कारगर है। एम्स के मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार शाम को स्वाइन फ्लू पर आयोजित जनजागरूकता व्याख्यान में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ये जानकारी दी।
कार्यक्रम में श्वास रोग मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नवीन दत्त और मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विक्रम ने इसके लक्षणों उपचारों पर चर्चा करते हुए कि कहा कि ट्राइवेलिन वैक्सीन सामान्य फ्लू से भी हमारी रक्षा करता है। शरीर में यकायक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गर्भवती महिला तीन माह के बाद इसका उपयोग कर सकती है, लेकिन डॉक्टर्स की सलाह जरूरी है। माइक्रोबायोलॉजी की सहआचार्य डॉ. अनुराधा शर्मा कम्यूनिटी मेडिसिन के आचार्य डॉ. रणवीर पाल ने गर्भवती महिलाओं, हृदय किडनी रोग से ग्रस्त लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत बताई। विशेषज्ञों ने स्वाइन फ्लू के उपचार लक्षण बताए। संचालन शिशु रोग विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. कुलदीप ने किया। अंत में एम्स निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।