- Hindi News
- एमडीएमएच के मनोविकार वार्ड में महिला ने खुदकुशी की
एमडीएमएच के मनोविकार वार्ड में महिला ने खुदकुशी की
क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर | एमडीएमएचके मनोविकार महिला वार्ड में सोमवार देर रात को एक मानसिक बीमार महिला ने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। महिला पूर्व में भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी। एमडीएम चौकी इंचार्ज परबत सिंह ने बताया कि बाड़मेर में कवास निवासी लीलादेवी प|ी टिकमाराम जाट को गत 8 फरवरी को एमडीएम अस्पताल के मनोविकार फिमेल वार्ड में भर्ती करवाया था। मानसिक रूप से बीमार महिला ने सोमवार देर रात को फंदा लगा खुदकुशी कर ली।
तीनसदस्यीय कमेटी करेगी मामले की जांच |अधीक्षकदीपकवर्मा ने बताया कि महिला के खुदकुशी करने से पहले उसके परिजन भी वार्ड में उसके साथ ही थे। खुदकुशी करते वक्त नर्सिंगकर्मी ने उसे देखा और तुरंत ट्रॉली से ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने एक सप्ताह पहले भी पानी में कूद कर खुदकुशी का प्रयास किया था। महिला को इससे पहले भी कई बार अस्पातल में भर्ती करवाया था, लेकिन पिछले तीन माह से परिजनों ने उसका उपचार बंद करवा दिया था।