- Hindi News
- बोर्ड चेयरमैन ने किया प्रायोगिक परीक्षाओं का औचक निरीक्षण
बोर्ड चेयरमैन ने किया प्रायोगिक परीक्षाओं का औचक निरीक्षण
एजुकेशन रिपोर्टर. जोधपुर | माध्यमिकशिक्षा बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन बीएल चौधरी ने मंगलवार को बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं का जायजा लेने के लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। वे उपनिदेशक माध्यमिक गजरा चौधरी, कार्यवाहक डीईओ माध्यमिक मंगलाराम शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी उपनिदेशक कार्यालय वीरेंद्र सिंह शेखावत के साथ बीजेएस कॉलोनी स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल, डायमंड स्कूल यादव पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां पर प्रायोगिक परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही थीं। इसके बाद वे बिलाड़ा स्थित जगदंबा पब्लिक स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलाड़ा गए, जहां पर परीक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि अब विभागीय अधिकारियों द्वारा हर माह स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची जाएंगी। इस दौरान किसी स्कूल में गड़बड़ी मिली तो संबंधित स्कूल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।