पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएफसी की शाखा बंद करने का विरोध

आरएफसी की शाखा बंद करने का विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर | राजस्थानफाइनेंशियल कॉर्पोरेशन की एक शाखा को जोधपुर से जयपुर शिफ्ट कर दिया गया है। स्थानीय उद्यमियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। राजस्थान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सुविधा परिषद के सदस्य भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक आशाराम धूत ने उद्योगमंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर को ज्ञापन भेजकर इस शाखा को फिर से जोधपुर में शुरू करने की मांग की है। धूत ने बताया कि हाल ही में राजस्थान वित्त निगम की जोधपुर शहर शाखा को बंद कर दिया गया तथा साथ ही ऑडिट ऑफिस को भी जोधपुर से जयपुर स्थानांतरित कर दिया गया, जो कि स्थानीय उद्यमियों के साथ नाइंसाफी है। निगम की शहर शाखा बंद होने ऑडिट ऑफिस के जयपुर स्थानांतरित होने से जोधपुर के उद्यमियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय औद्योगिक संगठनों उद्यमियों के लंबे प्रयास के बाद उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा निगम संबंधी उनके दैनिक कार्यों के शीघ्र निष्पादन के लिए दिसम्बर 2011 में ही निगम की जोधपुर शाखा को इन दो शाखाओं में विभक्त किया गया था। पूर्व में उद्यमियों की सुविधा हेतु जोधपुर में आरएफसी के पांच कार्यालय कार्यरत थे तथा वर्तमान में एक को छोड़कर शेष या तो बंद कर दिए गए अथवा उनका विलय कर दिया गया। जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है तथा यहां से प्रतिवर्ष हजारों करोड़ रुपए के हस्तशिल्प, ग्वारगम अन्य उत्पादों का दुनिया भर के देशों में निर्यात होता है। एक बहुत बड़े भू-भाग बड़ी संख्या में कार्यरत उद्योगों को ध्यान में रखते हुए उद्योगों को त्वरित सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से रीको द्वारा भी यहां दो क्षेत्रीय कार्यालय खोले गए हैं। स्थानीय उद्योगों को राजस्थान वित्त निगम की त्वरित सेवाएं सुलभ कराने के लिए उद्योगमंत्री से निगम की जोधपुर शहर शाखा को फिर शुरू करने की मांग की गई।