पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईपीएस डॉ. बीआर मेघवाल ने मंगलवार को यहां बीएसएफ राजस्थान

आईपीएस डॉ. बीआर मेघवाल ने मंगलवार को यहां बीएसएफ राजस्थान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएस डॉ. बीआर मेघवाल ने मंगलवार को यहां बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के आईजी का पदभार संभाल लिया। वे बीएसएफ की कोलकाता स्थित नाॅर्थन कमान मुख्यालय से आईजी (पीएसओ) के पद से स्थानांतरित होकर आए हैं। उन्होंने निवर्तमान आईजी पीसी मीणा का स्थान लिया। दोपहर में नियमित फ्लाइट से जोधपुर पहुंचने के बाद वे सीधे मंडोर स्थित फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचे और डीआईजी (पीसीओ) एनके गुर्जर से चार्ज लिया। यहां डीआईजी रवि गांधी, डीआईजी अश्विनी कुमार सहित प्रमुख अफसरों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले वे जैसलमेर सेक्टर (नाॅर्थ) के डीआईजी भी रह चुके हैं।

डॉ. बीआर मेघवाल ने बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर आईजी का पदभार संभाला