पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगे पूरी नहीं हुई तो 12 से प्रदर्शन करेंगे

मांगे पूरी नहीं हुई तो 12 से प्रदर्शन करेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगे पूरी नहीं हुई तो 12 से प्रदर्शन करेंगे

राजकीयसेवारत फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को सरदारपुरा स्थित नेहरू पार्क में हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज में लगे फार्मासिस्टों ने भाग लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में लगे फार्मासिस्टों का दो वर्ष का परिवीक्षा काल 7 माह पूर्व ही पूरा हो गया, लेकिन सरकार ने स्थाई नहीं किया है। वहीं उनके वेतन में भी कई विसंगतियां है। सचिव सांवरमल किरोड़ीवाल ने बताया कि दोनों मांगों के लिए उनका एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। सरकार इसे 11 फरवरी तक पूरा नहीं करती है तो वे इसका विरोध करेंगे। 12 फरवरी से काली पट्टी बांध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जयपुर स्वास्थ्य भवन में 20 फरवरी से स्वास्थ्य भवन के बाहर क्रमिक अनशन करेंगे।

एसबीबीजेजोधपुर अंचल को राजभाषा कार्यान्वयन में प्रथम पुरस्कार

एसबीबीजेजोधपुर अंचल को राजभाषा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। बैंक के प्रधान कार्यालय, जयपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक ज्योति घोष एवं मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य बैंकिंग) श्रीनिवासन ने जोधपुर नेटवर्क के महाप्रबंधक राजीव शर्मा और जोधपुर अंचल के उप महाप्रबंधक मनजीत सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि जोधपुर अंचल को राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए गत वर्ष भी द्वितीय पुरस्कार के अतिरिक्त बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति जोधपुर से 2013 में प्रथम एवं 2014 में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

कृतिको आईएएमपी ने किया सम्मानित

देशमें बाल विवाह निरस्त और रोकथाम की अनूठी मुहिम के लिए सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी कृति भारती को इंडियन एकेडमी ऑफ एंप्लाइज साइकोलॉजी की ओर से 50वीं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में विशेष सम्मान से नवाजा गया। आईएएपी के अध्यक्ष प्रो. रवि गुंठे ने बताया कि तिरुपति के श्री पद्मावती वुमन पीजी कॉलेज में आईएएपी की एप्लाइड साइकोलॉजी एंड स्पिरिचुएलिटी विषयक 50वीं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भारती को यह पुरस्कार दिया गया।

सेनाके जवानों ने एमएच में किया रक्तदान

रक्तदानके लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए जोधपुर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जवानों ने सौ यूनिट रक्तदान किया। इसका उद्घाटन एमएच के कमांडेंट ने किया। उमेद हॉस्पिटल की टीम ने भी शिविर केे संचालन में सहायता प्रदान की।