- Hindi News
- बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठी वृद्धा की चेन लूटी
बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठी वृद्धा की चेन लूटी
बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठी वृद्धा की चेन लूटी
जोधपुर | डीटीपीकॉलोनी में दो बाइकसवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठी वृद्धा की सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने बताया कि गौतमानंद जैन पुत्र नगराज जैन ने रविवार को पुलिस में रिपोर्ट दी कि गत चार फरवरी को उसकी माता समदा देवी, भाभी मंजूदेवी, भतीजा अश्विनी घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके घर के पास आकर रुके। इनमें से पीछे बैठे एक बदमाश ने एड्रेस पूछते हुए उसकी माता के गले से 2 तोला वजनी सोने की चेन लूट कर फरार हो गए।
बाइक सवार की बासनी पुलिया के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत
जोधपुर | घासमंडीमें पतंग गली निवासी गुरफान (25) पुत्र मोहम्मद रफीक अपने साथी उम्मेद चौक निवासी संजय पुत्र कुंजबिहारी बाइक पर रविवार शाम को सांगरिया से अपने घर जा रहे थे। बासनी पुलिया के पास एक चाय के ढाबे पर चाय पीकर वे बाइक पर रवाना हुए थे कि संजय ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे बैठा गुरफान बाइक से नीचे गिर गया। इस दौरान पीछे से गुजर रहे ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एसी रिपेयरिंग का काम करता था।