- Hindi News
- जमीन बेचने का झांसा देकर 50 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
जमीन बेचने का झांसा देकर 50 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर | जमीनबेचने का झांसा देकर 50 लाख रुपए ठगी करने वाले बनाड़ रोड में प्रभातनगर 50/ए निवासी मनोहरसिंह पुत्र लादूसिंह राजपूत को पुलिस रविवार को गिरफ्तार कर लिया। राजनीतिक दबाव के चलते इस मामले में पहले एफआर लग गई थी। इसके बावजूद एडीसीपी से एसआई रेंज के छह अधिकारियों ने जांच कर आरोपी को दोषी साबित कर पकड़ा। खांडा फलसा थाना पुलिस ने बताया कि अक्टूबर 2012 को राकेश माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी थी कि करीब दो साल पहले मनोहरसिंह राजपूत ने रोहट के पास दलपतगढ़ गांव में एक जमीन बेचने का झांसा दिया। इसके बाद उसने अपने पार्टनर के साथ मनोहरसिंह से करीब दो करोड़ रुपए में जमीन खरीदने का सौदा किया। इसके लिए 50 लाख रुपए एडवांस दिए, लेकिन लंबे समय बाद भी जमीन उनके नाम नहीं की। इससे उन्हें शक हुआ। जांच में सामने आया कि मनोहरसिंह को उसकी कंपनी ने काफी समय पहले ही निकाल दिया था। उसने जो जमीन उन्हें दिखाकर बेची वह भी किसी और की है।