पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब जनहित के कार्यों को गति देंगे: खींवसर

चार चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब जनहित के कार्यों को गति देंगे: खींवसर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। उद्योग मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने कहा कि विधानसभा, लोकसभा, नगर निकाय आैर अब पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलीं हैं। अब सरकार का पूरा ध्यान जनहित के काम को तेज गति देना है। अब जनता को ज्यादा अपेक्षाएं हैं, उनका विश्वास बनाए रखने के लिए दबाव में रहकर अच्छा कार्य करने की चुनौती रहेगी।

जोधपुर जिले में पंचायत चुनाव में अच्छे परिणाम के बाद रविवार शाम अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 36 कौम के सहयोग से भाजपा काे बड़ी जीत मिली है। जनता ने धैर्य से भाजपा का साथ दिया। चुनाव का दौर होने के कारण सब्र रखा। अब सरकार पूरी ताकत से जनता के लिए काम करेगी। जोधपुर में अच्छे परिणाम देकर जिले की जनता से भरोसा जताया है। हमारे नए जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। जोधपुर में बावड़ी पंचायत समिति के प्रधान नहीं बनने का अफसोस जताते हुए कहा कि एक सदस्य के अति उत्साह में अपना मत दिखाने से कांग्रेस को जीत मिली। नागौर में जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा सदस्यों के क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उनका कहना था कि ये पार्टी के लिए दुखद है साथ ही खींवसर क्षेत्र में पार्टी का निर्विरोध प्रधान बना।

जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख से मिले
जोधपुर के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी तथा उप जिला प्रमुख गोपाराम उद्योग मंत्री खींवसर से मिलने के लिए उम्मेद हैरिटेज स्थित उनके निवास पहुंचे। दोनों ने पार्टी की जीत और जिले में ग्राउंडलेवल पर की तैयारी की सराहना की। इस दौरान खींवसर ने जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख का स्वागत किया।उद्योगमंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने कहा कि विधानसभा, लोकसभा, नगर निकाय आैर अब पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलीं हैं। अब सरकार का पूरा ध्यान जनहित के काम को तेज गति देना है। अब जनता को ज्यादा अपेक्षाएं हैं, उनका विश्वास बनाए रखने के लिए दबाव में रहकर अच्छा कार्य करने की चुनौती रहेगी।